बुरा नहीं है बदलाव से थोड़ा डरना,
बुरा है डर के मारे रुक जाना।
बुरा नहीं है मशहूर होने की चाह रखना,
बुरा है मशहूर होने के लिए मुखौटा पहन लेना।
बुरा नहीं है मंजिल का दूर होना,
बुरा है रास्तों की कठिनाई से मुड़ जाना।
बुरा नहीं है दुश्मन का सम्मान करना,
बुरा है सम्मान के मोह में मित्र को भूल जाना।
बुरा नहीं है भीड़ का हिस्सा होना,
बुरा है भीड़ में खुद की पहचान खो देना।
बुरा नहीं है अतीत को याद करना,
बुरा है अतीत में ही अपना घर बना लेना।
बुरा नहीं है ऊँचाइयों की चाह रखना,
बुरा है ज़मीन से अपना जुड़ाव भूल जाना।
✍️ योगेंद्र सिंह राजावत

आपका बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद | ये पोस्ट आपको कैसी लगी |
इस पोस्ट के बारे में आपकी कोई राय है तो कृपया comment कर बताये ConversionConversion EmoticonEmoticon