प्रार्थना
ध्यान जब तुम दयालु कृपानिदान का धरो
करजोड़ पलके बिछाकर अद्वितीय अरदास करों |
पुलकित पुष्प है कोमल कलियों पर,
प्रभु बनकर माली उद्धार करों
विनम्रता व सद्भाव बढाकर
कलुषता का नाश करो
करजोड़ पलके बिछाकर अद्वितीय अरदास
करों
ध्यान जब तुम दयालु कृपानिदान का धरो |
दुःख – दैन्य मिटे जीवन का
अभिनव हर प्रभात करों |
द्वेष
घृणा सा तमस हटाकर
पूनम सा प्रकाश करो |
करजोड़ पलके बिछाकर अद्वितीय अरदास
करों
ध्यान जब तुम दयालु कृपानिदान का धरो
मन में चिरंतन आस्था जगाकर
अलौकिक भक्ति का सन्मार्ग करों |
करके ह्रदय में वास हमारे
गुलशन घर-परिवार करों |
करजोड़ पलके बिछाकर अद्वितीय अरदास
करों
ध्यान जब तुम दयालु कृपानिदान का धरो
||
--योगेन्द्र सिंह राजावत
आपका बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद | ये पोस्ट आपको कैसी लगी |
इस पोस्ट के बारे में आपकी कोई राय है तो कृपया comment कर बताये ConversionConversion EmoticonEmoticon